हमलोगो ने सरकार के लिए कई बार काम किया उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला...
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (म.प्र.) से जगदीश मरकाम बता रहे है अप्रैल 2017 में तालाब निर्माण में एक सप्ताह काम किये, वृक्षारोपण हेतु गड्डा खुदाई में 12 लोग जुलाई 2017 में काम किये, सीसी रोड निर्माण कार्य में 30 लोग काम किये थे लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें:बैहर CEO@9753656742, जिला CEO@9926823123, कलेक्टर@8989083099, सरपंच@8463848957, सचिव@7617347534, सहायक सचिव@9340132811. जगदीश मरकाम@8717907631.
