ऊपर पंखा चलता है, नीचे बेबी सोता है...बाल कविता -
ग्राम-तेल्लमा, पंचायत-भेजा, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नर्बदा, धावनी, और मोना एक बाल कविता सुना रहे है:
ऊपर पंखा चलता है, नीचे बेबी सोता है-
सोते-सोते भूख लगी, खा लो बेटा मूंगफली-
मूंगफली में दाना नहीं है, तुम हमारे मामा नहीं है-
मामा गए दिल्ली, वहां से लाये दो बिल्ली-
बिल्ली ने मारा पंजा, मामा हो गए गंजा...
