अमरकंटक, मध्यप्रदेश में 13 एवं 14 जनवरी 2018 को वार्षिक गोंडवाना मेला के लिए आमंत्रण...
नगर पंचायत-अमरकंटक, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी बता रहे है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोंडवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महाकुम्भ के जैसा महान मेला अमरकंटक में 13 एवं 14 जनवरी 2018 को संचालित किया जाएगा इसलिए सभी देशवासियों को आमंत्रित किया जाता है. गोंडी संस्कृति, गोंडी भाषा, गोंडी राजनीति एवं गोंडी कार्यक्रम को देखने के लिए लाखो लोग यहाँ हर साल आते है और वे कह रहे हैं कि आप लोग भी उस समय आकर 14 जनवरी को रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के जन्मदिन की खुशियाँ मनाये और गोंड समाज के अन्य साथियों से भी मिलें. बाबूलाल नेटी@9644119463.
