किसान स्वर : मिर्च और लहसुन से कीटनाशक -
बेहरेनी टोला वार्ड क्रमांक 04, ग्राम-ताराढांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी आज किसानो के लिए फसलो, सब्जियों पर होने वाले कीट से बचने का एक घरेलू और सस्ता उपचार बता रहे है. वे बोल रहे हैं कि किसान महंगे कीटनाशक दवाओं से परेशान है तो आधा किलो मिर्च एवं आधा किलो लहसुन पीसकर चटनी बनाकर पानी में घोल बनाये इसे छानकर सौ लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिडकाव करें। सौ ग्राम पाउडर एवं साबुन भी मिलावे जिससे पौधो पर घोल चिपक जावे इसके छिडकाव करने से आपके होने वाले फसलो में कुछ कीट है वो खतम हो जाएंगे और आपके पैसे भी कम लगेंगे और होने वाले कीट से निजात पा सकते हैं : बाबूलाल नेटी@ 9340123986.

