Impact: Got our due pensions 10 days after reporting on CGnet, thanks...
ग्राम-धुमाधाड़, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं गाँव के वार्ड क्रमांक 6 के निवासी धीरु, शिवभजन, जयपाल, सहदेव, लीलावती को विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा था, उन्होने कई बार ग्रामसभा में आवेदन किया था, सरपंच सचिव का कहना था ब्लाक में अधिकारियों की बैठक ना होने से काम नही हो रहा है तब उन्होंने निराश होकर अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था. रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 10 दिन के अन्दर समस्या का समाधान हो गया है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. रूपलाल मरावी@7697080920.
