मेरी उम्र 76 साल है, मेरे से कम उम्र वालों को वृद्धावस्था पेंशन मिलता है पर मुझे नहीं मिल रहा है...
ग्राम-सुखय, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में शिवप्रसाद है वे बता रहे है कि उनकी उम्र 76 वर्ष है लेकिन उनका वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है जबकि उनसे छोटे उम्र के लोगो को मिल रहा है उसके लिए उन्होंने ग्राम सभा और सचिव के पास आवेदन किये है तो सचिव कहते है कि जिनके पास गरीबी रेखा वाला हरा कार्ड है उनको ही मिलेगा. उनका कहना है कि उन्हें पेंशन मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच बसंती दुग्गा@9479150466, सचिव जगदीश कुमुटी@9406456947, CEO@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7647034771.

