बेटियों का भाग मैया तूने कैसा बनाया है...प्रेरणा गीत -
ग्राम-भरदाकला, तहसील-गुंडरदेही, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से देवकी साहू एक प्रेरणा गीत सुना रही है:
बेटियों का भाग मैया तूने कैसा बनाया है-
सदयुग में जन्म लिए कहीं चैन नहीं पाया है-
सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है-
उनके पति ने मैया उनको वन-वन घुमाया है-
नारियो को भाग मैया तूने कैसा बनाया है-
अहिल्या जैसी नारी को इन्द्र ने सताया है-
उनके पति ने मैया उनको पथर बनाया है-
बेटियों का भाग मैया तूने कैसा बनाया है...
