हमारे गाँव में रोड बनाते समय सिर्फ पत्थर डाल दिए हैं उस पर मोटरसाइकिल भी नहीं चल सकती...
ग्राम-तोयलंका, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में गाँव के साथी राजू सोडी, जगेन्द्र सोडी, सूरज कुमार सोडी, बता रहे है कि इनके गाँव में रोड और पुलिया नहीं है जिससे लोगो को बहुत समस्या हो रही है रोड में पत्थर डाल दिए है और मोरुम नहीं डाला गया है जिससे लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रहा है और मोटर साईंकिल भी नहीं चल पा रहे है | इसकी शिकायत इन्होने ग्रामसभा में भी किये तो आज बनेगा कल बनेगा बोलकर टाल रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये : सरपंच@8225838069, कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888. गाँव में संपर्क नम्बर@9109939952.

