हम 100 लोग 2 साल से सूखा राहत का पैसा लेने तहसील, बैंक, अधिकारी के चक्कर लगा रहे हैं...
ग्राम-उमरखोही, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल के सांथ में गाँव के साथे बता रहे है कि दो से ढाई साल हो गया है सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है. खेतो का सर्वे भी हो गया और तहसील भी गए है तहसील के अनुसार बैंक भी गए है लेकिन वहां पर पैसे नहीं आये है बोलकर इनको वापस भेज दिया जाता है | इस तरह इनको गुमराह किया जा रहा है और पूरे गाँव में करीब 100 लोग है जिनको सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है | इनके लिए इन्होने सरपंच, सचिव, विधायक, पटवारी एवं तहसीलदार के पास आवेदन किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. पटवारी@9406221119, सचिव@8889445113.आवेदक@9669723477.
