विनती करूं करजोर कोया जाग अब क्यों सोया...गोंडवाना गीत -
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम एक प्राकृतिक कोया गीत सुना रहे हैं :
विनती करूं करजोर कोया जाग अब क्यों सोया-
पांच प्रकृति शक्ति कोया शामिल जीवन अपना-
धरती पानी आकाश समीर अग्नि जीव है अपना-
मत भूल ये सेवा जाग अब क्यों सोया-
बहकावे मे पड कर बंधू इत उत खुद को करता-
भटकते पराये साथी से झूठे आहे भरता-
प्रकृति के लिए आँखे न रोया...
