डेढ़ साल पहले हम 50 लोगों ने मनरेगा के तहत काम किया था, पर मजदूरी अब तक नहीं मिली है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा इस वक्त ग्राम-पकरी कछार, पंचायत-धनोली, जनपद-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में है जहाँ से सुखसागर पावले के साथ में हैं गाँव की रामबाई जो बता रही है कि मनरेगा के तहत डेढ़ साल पहले 50 लोगो ने काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है | इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई नहीं सुनता और आज तक पैसा नहीं मिला है, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें जिससे ग्रामवासियों की मदद हो सके : सचिव@9516492161, CEO@8889849303, रामबाई से संपर्क करने के लिए राम सिंह धुर्वे@8959062864.
