हमारे मोहल्ले में 20 घर रहते हैं पर यहां कोई हैंडपंप नहीं है, हम आवेदन करते करते थक गए हैं...
ग्राम-छुलकारी, पंचायत-कोलमी, पोस्ट-पसला, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड न.-16 में 20 घरों की बस्ती है पर उन के बीच पेयजल के लिए कोई भी हैंडपंप नहीं खुदवाया गया जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं | इसके लिए गाँव के लोगो ने ग्राम सभा में कई बार आवेदन भी दिए लेकिन आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं : P.H.E.@9993400770, जिलाधिकारी@9425168667, सचिव@8462810579, सरपंच@9993877073. कन्हैयालाल@8225027272.
