आए मौसम की ऐसी बदलाव, घर घर आई बीमारी...स्वास्थ्य गीत -
ग्राम पोस्ट-अन्जनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला, (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम बदलते मौसम में कैसे हमारे स्वास्थ्य का ध्यान रखे यह गीत के माध्यम से सुना रहे है :
आए मौसम की ऐसी बदलाव, घर घर आई बीमारी-
आए बीमारी घर घर आए बीमारी-
आए मौसम की ऐसी बदलाव, घर घर आई बीमारी-
जेठ, आषाढ साथी तपता महिना, टप,टप,टप बरसे पसीना-
ये तो बारिस की तैयारी, घर घर आए बीमारी...
