साल भर पहले सरकार के लिए दो महीना काम किया, मज़दूरी अब तक नहीं मिली, कृपया मदद करें...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-लुस्ना, पोस्ट-पोड़ी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुँची है वहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ है ग्रामीणजन रामप्रसाद, गीता बाई, छोटेलाल जिन लोगो का कहना है कि साल भर पहले मेढ बंधान, खेत तालाब सरकारी योजना के तहत कार्य किया गया था किसी ने ५० तो किसी ने ६० दिनों तक कार्य किया जिसकी मजदूरी का पैसा अभी तक नही दिया गया है, उनका अनुरोध है कि कृपया मजदूरी के रूपये दिलाने में इन नम्बरों पर फ़ोन लगाकर दबाव बनाए ताकि लोगो को मजदूरी का पैसा मिल सके-जिला पंचायत सीईओ@9753725845, जिला कलेक्टर@9425168667, सरपंच@9165239554, सचिव@9669616668
