राजीव गांधी शिक्षा मिशन में 1996 से काम कर रहे शिक्षिका का वेतन 400 रू, सहायिका का 200...
अनिल कुमार जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत चलने वाले शिशु शिक्षा केन्द्र के शिक्षिका एवं सहायिका अपने मासिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 4 फरवरी से भूख हड़ताल में बैठे हुए हैं | ये साथी 1996 से कार्य कर रहे हैं हर महीने इनको, शिक्षिकाओं को 400 रुपये और सहायिका को 200 रुपये वेतन मिलता हैं | शिक्षिकाओं का कहना हैं कि आज की महंगाई के दौर में 400 रुपये में हम कैसे घर चला सकते हैं, हमारे वेतन में वृद्धि की जाए | सीजीनेट के श्रोतागणों से मदद करने की अपील कर रहे हैं | जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को दबाव डाले, जिला शिक्षा अधिकारी@9827171799 कलेक्टर@9826443377. अनिल@8435342609
