काले युग का काला खेल: ग्राम गारे जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में मनाए गए काला दिवस की रिपोर्ट...
राजेन्द्र गुप्ता ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ से वहां मनाए गए काला दिवस के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि 2008 में एक कोल ब्लाक के आबंटन के लिए हो रही जनसुवाई के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक किए गए लाठी चार्ज के विरोध में जिसमे सैकड़ों लोग घायल हुए थे इस दिन हर साल काला दिवस मनाया जाता है | वे कह रहे हैं कि लोगों के विरोध के कारण जिंदल कंपनी को यह कोल ब्लॉक अभी तक नहीं मिला है पर जिंदल कंपनी यहां से उड़ीसा तक एक कन्वेयर बेल्ट लगाने का प्रयास कर रहा है जो असंवैधानिक है । वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से इस कंवेयर बेल्ट को रोकने के लिए मदद करने के लिए कलेक्टर@9425532330 से बात करने की अपील कर रहे हैं । गुप्ता@9993891275
