आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जापानी इंसेफेलाइटिस के बारे में जानकारी -
जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से स्वास्थ्य कार्यकर्ता मनोज जापानी इंसेफेलाइटिस बीमारी
के बारे में जानकारी दे रहे है. पानी व गंदगी वाली जगह पर मच्छर पनपते हैं जिससे यह रोग होता है अगर तेज़ बुखार के साथ मुंह से झाग आए, बेहोश हो जाए और अगर चिमटी काटने से शरीर में कोई हलचल नही हो तो इससे पता चल जाता है कि रोगी जापानी बुखार से प्रभावित है. सबसे पहले रोगी को छायादार, हवा वाली जगह पर ले जाएं। शरीर से कपडे उतारकर सूती कपडे को गीला कर शरीर पर लगाये जिससे बुखार में आराम मिलता है. बुखार थोड़ा उतरते ही
तुरन्त मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाऐ जहां इसका इजाज़ मुफ्त में किया जाता है| सुनील कुमार@9308571702

