सब देश वासी मिल उतारे, इस वतन की आरती...देशभक्ति कविता
प्रखंड चन्द्रपुरा ग्राम पंचायत बनिया ग्राम फत्तेपुर (झारखण्ड) से नरेश महतो एक देशभक्ति कविता सुना रहे है :
सब देश वासी मिल उतारे, इस वतन की आरती-
फूले-फले यह देश मेरा, और हमारी भारती-
कोशिश करो यह जानने की, देश क्यों पिछड़ा हुआ-
दुनिया का जो सरताज था, वो आज क्यों गिरा हुआ-
व्याकुल व्यक्ति यह खोजते इस देश की हरियाली को-
सोचो हमारे देश को, और देश की खुश्हाली को-
जाति धर्म के नाम पर, इस देश के टुकड़े हुए-
सीधे सरल लोगों के, मलिन मुखड़े हुए...
