देश हमारा अजब निराला, सकल जगत में जादू डाला...देशभक्ति गीत
ग्राम-पढ़ेगाँव, ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से डॉ प्रमोद सोनवानी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
देश हमारा अजब निराला-
सकल जगत में जादू डाला-
रस का दोना अजब सलोना-
इसका हर एक कोना-कोना-
ज्ञान जोत को बगराकर-
यह दुनिया भर में करे उजाला-
देश हमारा अजब निराला...
