आप लोग जो फोन सुन रहे हैं मेरी बहन को पुलिस से छुडा दो...
मेरा नाम सुखराम है में गुमियापाल गाँव से बोल रहा हूँ . मेरी छोटी बहन बाज़ार से लौट रही थी, उसे पुलिस पकड़ कर ले गयी है , वो मजदूरी और खेती करती थी . उसके साथ एक और लड़के को पकड़ कर ले गए और एक लड़के को गोली से उड़ा दिया.सरकार हमें बिलकुल नहीं चाहती, पुलिस गाँव में आती है और हमारे घरों में घुस कर लूट पाट करती है. अभी कुछ दिन पहले हम लोग अपनी परेशानियों के बारे में रैली करने वाले थे . लेकिन पुलिस ने गाँव में आकर गाँव वालों को बोला की जो भी रैली में जाएगा उसे गोली से उड़ा दिया जाएगा. आप लोग जो फोन सुन रहे हैं मेरी बहन को पुलिस से छुडा दो.
