जिसका नाम है सुनती हो: एक ग्रामीण महिला की कहानी
एक ग्रामीण महिला की कहानी
जिसका नाम है सुनती हो
पांच बच्चों की माँ है सुनती हो
सुनती हो अपने बच्चों को पालती है
सुनती हो घर का सारा काम काज करती है
सुनती हो खेत में काम करने जाती है
सुनती हो शाम को गाय भैंसों की भी देखभाल करती है
एक बार फिर सुनती हो घर के सभी सदस्यों के लिए खाना पकाती
इसके बाद भी सुनती हो अपने पति के हाथ मार खाती है
इतना ही नहीं अपमान और अत्याचार की ना खत्म होने वाली पीड़ा झेलने के बाद
अगले दिन सुबह फिर से अपने घर के देखभाल में लग जाती है
ये कैसा साहस और कैसा हौसला है
क्यों एक महिला का ह्रदय इतना सहनशील और कोमल होता है
जो अत्याचार की मार सहने के बाद भी कठोर नहीं बनता
इसका दिल हमेशा करुणा और ममता से भरा रहता है
जो रोती है तो आँखों से आंसू नहीं ममता रूपी मोती गिरते हैं
दिल में दर्द होने पर भी चहरे पर मुस्कान लिए रहती है
अपनी इच्छाओं और अरमानों को मारते हुए
सभी पर अपनी करुणा और ममता लुटाती रहती है
ऐसी करुणामयी महिला को बार बार नमन
के एम यादव
Posted on: May 28, 2012. Tags: KM Yadav
Govt issuing subsidized food on my name from 17 years!
Gouranga Raut from Mangalpuri village in Kendrapada district in Odisha says there is a Below Poverty Line ( BPL) card in the name of my uncle Bangali Raut from last 17 years. He has just found out that administration has been issuing subsidized rice and sugar in his name for all these years. Someone has also been issued an Indira Awas house against his BPL card. He requests and investigation and punishment of guilty officers. For more Raut ji can be reached at 09040857757
Posted on: May 27, 2012. Tags: FOOD GOURANGA RAUT
Govt Task force finds huge irregularities in Jindal steel
Rajesh Tripathi from Jan Chetna in Raigarh says a Govt Task force has found huge amount of irregularities in functioning of Jindal Steel in Chhattisgarh. The task force has found irregularity in use of land, water, tax evasion. They also found illegal appropriation of coal and iron ore. He demands furhter investigation by CBI. He says as CBI got proofs of illegal work by Jindal in Karnataka they may find similar instance here and he questions why Govt has woken up suddenly before the elections while conniving with the industry all along. For more Rajesh ji can be reached at 09424183510
Posted on: May 27, 2012. Tags: Rajesh Tripathi
Anganvadis not serving food to children from months
Ramnaresh Yadav from Samaj Chetna Ahikar manch in Dabhaura in Rewa district in Madhya Pradesh says that they have been doing a survey in adivasi villages and have found that in many villages no food has been served to poor children from months in anganwadis. They have complained to authorities bu there is no action. He requests us to take action so that these poorest of poor adivasi children get some help. For more Ramnaresh ji can be reached at 09685419680
Posted on: May 27, 2012. Tags: FOOD RAMNARESH YADAV
बनते वही नक्सलवादी जो क़ानून के सताए होते हैं...एक कविता
पहले राजा ही करता न्याय था,
मिलती सज़ा उनको जो करता अपराध था
आज का राजा मगर पैसे से बिकने वाले हैं
मिलती सज़ा न उनको जो करते अपराध हैं
पहले के सिपाही भी सज़ा देता था
मिलती सज़ा उनको जो करता अपराध था
आज के सिपाही पैसे से बिकने वाले हैं
देते सज़ा न उनको जो करते अपराध हैं
आज के अपराधियों को प्रशासन से सुविधा मिलती है
बाहर जनता को ये पाँव तले रौंदते हैं
आज के क़ानून भी झूठ को सच बनाने हैं
बेगुनाह निर्दोष को सूली पर चढाते हैं
आज के क़ानून पैसे से बिकने वाले हैं
मिलती सज़ा न उनको जो करते अपराध हैं
बनते वही नक्सलवादी जो क़ानून के सताए होते हैं
यही बेगुनाह निर्दोष माओवादी को अपनाते हैं
हम यही चाहते हैं कि भारत में भी समानता का राज हो
दिलानी है सज़ा उनको जो करते अपराध हैं
पहले का राजा जैसा चाहते न्याय हैं
जीतेंद्र कुमार
