ऐ दुनिया के महिला दीदी...८ मार्च पर एक बालिका की कविता
ऐ दुनिया के महिला दीदी, तुम खूब लगाओ नारा
८ मार्च शपथ का दिन है हम सब का,
लहरा दो लाल रंग का झंडा
सन् १८५७ में अँग्रेजो का राज चलाता था
न्यूयार्क के कपड़ा मिलों में महिलाओं का शोषण होता था
आग लगी अचानक, न्यूयार्क के कपड़ा मिलों में, हज़ारों जलाकर शहीद हुए
ए दुनिया के महिला दीदी, ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए न्यूयार्क में, उनकी याद करो कुर्बानी
१२ घंटे काम करने पर भी पेट नहीं भर पाता था
रोज ही शोषण के साथ शारीरिक शोषण भी होता था
यूरीन जाने भी नहीं मिलता, बाहर से गेट बंद होता था
आग लगी अचानक, न्यूयार्क के कपड़ा मिलों में, हज़ारों जलाकर शहीद हुए
ये आजादी झूठी है, भारत की महिला भूखी है
१२ घंटे काम करती है ९० रूपए रोजी पाती है
ए दुनिया के महिला दीदी, तुम खूब लड़ो लड़ाई
शासको को उखाड फेकेंगे, चलो रास्ते कुरबानी
श्रुति वर्मा
Posted on: Mar 10, 2012. Tags: Shruti Verma
Holi messages from various parts of the country...
Bineshwar Nayak from Ramgarh in Jharkhand, Manoj Yadav from Raipur in Chhattisgarh, Vishal Thakur from Shivni in Madhya Pradesh, Dinesh Soni from Pali in Rajasthan are sending their Holi messages. They request to use less toxic material and celebrate the festival in a friendly atmosphere.
Posted on: Mar 09, 2012. Tags:
Holi song from Barmer district in Rajasthan
Harish Induliya from District Barmer in Rajasthan has sent us a song which women in a remote area were singing during Holi. For more on the song please contact Harish ji at 08696706591
Posted on: Mar 09, 2012. Tags: Harish Induliya
मैं उस सभ्यता का वंशज हूं जिसके मुहाने औरत की जली हुई लाश है
मैं उस सभ्यता का वंशज हूं
जिसके मुहाने पर एक औरत की जली हुई लाश है
जो मोहनजोदडो के तालाब की आखरी सीढ़ी पर पडी है
और जो सभ्यता
एक औरत की योनी मे पत्थर भरने
को राष्ट्रीय गौरव मानती है
मेरी सभ्यता की सारी पवित्र ऋचाओं
का जन्म अनार्य असुरों
के वध के उल्लास के क्षणों मे हुआ
मेरा धर्म युद्ध का धर्म है
मेरा धर्मघोष ही जय है
जय हो जय हो जय हो
मेरा धर्मघोष अगणित शत्रुओं के
शवों के बीच से उठा है
युद्ध मे जय
शत्रु की मृत्यु से उपजी जय मेरा धर्म वाक्य है
मेरा ईश्वर
स्वर्ण मंडित
शस्त्रधारी
विजेता
वधकर्ता
मेरी सभ्यता मे
शूद्र – श्रमिक
धनिक – श्रेष्ठ
वसुंधरा वीर भोग्या है
और वीरता
शत्रु के वध से निश्चित होती है
हम
स्वर्ण प्रिय
भोग प्रिय
वध प्रिय
मैं वहाँ से बोल रहा हूं जहां
एक आदिवासी माँ की हत्या करने के बाद
उसके डेढ़ साल के बच्चे का हाथ काटने के बाद
हमारी सेनाए विजय उत्सव मनाती हैं
और हमारे शासक
उन सेनाओं को पुरस्कृत करते हैं
और हम
अपनी सेनाओ पर गर्व करते हैं
हम लुटेरों पर गर्व करते हैं
हम हत्यारों पर गर्व करते हैं
हम शील हर्ताओं पर गर्व करते हैं
हम इन पर गर्व करने वाली अपनी
संस्कृति पर गर्व करते हैं
जय हो जय हो जय हो
हमारी जय हो – हिमाँशु कुमार
Posted on: Mar 09, 2012. Tags: Himanshu Kumar
No water, road, power, ration, NREGA wages but Happy Holi
A caller from village Pota, Lakhanpur in District Surguja in Chhattisgarh says Happy Holi to all of us. He says in my village there is no water, no roads, no elctricity. We also have got to ration cards. We have got no payment on NREGA after complaining. We also told about all these to our collector in a public hearing. But nothing happens. We are a village in the hilly area. For more please contact the caller at 09584830937
