Thousands history sheeters arrested before panchayat elections in Jharkhand

Virendra Mahto from Ranchi is giving details of all the arrests police has made before upcoming Panchayat election in the state

Posted on: Nov 23, 2010. Tags: Virendra Mahato

हम लोग नहीं छोडेंगे : एक आदिवासी बालक की कविता

हमारा राज्य अति सुन्दर
हमारा गांव अति सुन्दर
स्वर्ण से भी दुगुना
हम सब नहीं छोडेंगे

जीवन के अंतिम सांस तक लडेंगे
हमारे यहां सोना चांदी

लोहा कोयला खनिज का भंडार है
हम लोग नहीं छोडेंगे
काम काज मेहनत से करेंगे
नदी के तराई में सुन्दर खेत
सोना रूपा की भांति नृत्य अखाडा

जंगल पहाड से समाया है
जब तक चांद सूरज रहेगा
हमारी लडाई चलता रहेगा

राजेन्द्र मुण्डा

Posted on: Nov 22, 2010. Tags: Rajendra Munda

सावन में तुम तो आए साजन, पर सावन में आया नहीं सावन...

सावन में

सावन में तुम तो आए साजन
पर सावन में आया नहीं सावन
लुभावन सावन
मनभावन सावन
फूलों से गायब है सावन
बागों से गायब है सावन
खेतों से गायब है सावन

बिन सावन कैसे गाएं कजरी साजन

किसने चुराया ये सावन
कहां छुपाया ये सावन
जाओ जाओ मेरे साजन
ढूंढ के लाओ ये सावन
छीन के लाओ ये सावन

प्रेमप्रकाश रामुल की कविता

Posted on: Nov 22, 2010. Tags: Jayanti Sarvadhikari

Villagers suffer due to elephants, department has no money to fight

Virendra Mahto from Ranchi reports that a herd of 40 wild elephants have made life hell for villagers in the district from last 4 months. Forest department has no money to tackle the problem and has been depending on help from people and a buying kerosine oil from the black market on loan from the market. The herd has killed 11 people so far and have destroyed more than 600 acre of crop. In many areas people are forced to stay awake the whole night to chase away the elephants

Posted on: Nov 22, 2010. Tags: Virendra Mahato

बदलते हुए समय में

ऐसा लगता है सब बदल रहा है
समय की गति
इंसान की मति
मिट्टी की महक
हवा की लहक
पेडों की लचक
पानी की चमक
बातों का रस
रिश्तों का सच
जीवन का रंग
अपनों का ढंग
इन बदलते हुए हालातों में
कहीं कोई इच्छा
कहीं कोई आशा
कहीं कोई राग, कहीं अनुराग
कहीं वेदना से उपजी संवेदना
इनके विविध रंग
ऊर्जा उत्साह उमंग
ये रहेंगे सदा संग
जैसे लहू का रंग
सब बदल भी जाए अगर
ये लाल रंग कभी नहीं बदलेगा
सतत शिराओं में बहते हुए
इस बदलते हुए समय में
अपनी जडों से हमें जोडे रखेगा

खुदेज़ा खान

Posted on: Nov 22, 2010. Tags: Khudeja Khan

« View Newer Reports

View Older Reports »