पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली होने के आरोप में 1 साल 6 दिन की सजा मिली थी...
ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उतर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम गावड़े पिता श्री मेहताराम गावड़े बता रहे हैं, 2013 में उन पर नक्सली होने का आरोप लगाया गया और 1 साल 6 दिन की सजा दी गयी| उनकी जमानत और रिहाई के मुकदमे में 1.5 लाख रूपये खर्च हुआ| परिवार ने उधार लेकर खर्च उठाया| बहुत परेशानी हुई| उनका कहना है कि सरकार हमारी मदद करे| संपर्क नंबर@9425268042.
Posted on: Jan 07, 2022. Tags: CG KANKER VICTIM STORY
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सल समर्थक होने का आरोप लगाकर जेल भेजा गया था-
ग्राम-मेड़ो, पोस्ट-खोदापाका, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उदय सिंह पोटाई बता रहे हैं, रात को वे अपने घर में आराम कर रहे थे, तभी पुलिस वाले आये और उन्हें गिरफ्तार कर दुर्गुकोंदल थाने ले गये| थाने में पुलिस वालों ने उनके साथ मारपीट की, उन पर नक्सल समर्थक होने का आरोप लगाया गया| उसके बाद 6 माह की सजा हुई| मामले की वकालत के लिये 20 हजार रुपये खर्च लगा| संपर्क नंबर@8770371674. (185526) RM
Posted on: Feb 27, 2021. Tags: CG KANKER VICTIM STORY
पीड़ितों का रजिस्टर
ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-उतर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से जगदेव मंडावी बता रहे हैं, 6 साल पहले वर्ष 2013 में सजा हुई थी| जिसके कारण एक साल जेल में रहे| घर की व्यवस्था बिगड़ गयी थी, परेशानियाँ हुई| 1.5 लाख रूपये उधारी लेना पड़ा| जेल से वापस आने के बाद मजदूरी कर पैसे वापस किये| उनका कहना है इस बीच सरकार से कोई मदद नहीं मिला| संपर्क नंबर@7587028358. (185533)RM
Posted on: Feb 27, 2021. Tags: CG KANKER VICTIM STORY
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से परिवार सहित दुसरे जगह रखकर दिन गुजार रहे हैं...
शांति नगर, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से राम सिंह यादव पिता श्री मनिक राम बता रहे हैं कि वे पहले मूलनार जिला कांकेर के स्थाई निवासी हैं, उनके परिवार में कुल 10 सदस्य हैं| 2011 में नक्सलियों के द्वारा उन्हें और उनके बच्चों को पुलिश के मुखबीर समझकर बहुत परेशान किया करते थे| कई बार उन्हें रात में नक्सलियों ने जंगल में ले जाकर बहुत प्रकार से शारीरिक प्रताड़ित किया जाता था | वे इस नक्सली हिंसा से बहुत परेशान थे, और इसलिए उन्होंने शांति नगर नारायणपुर में परिवार सहित जाकर बस गये | नारायणपुर में भी झोपडी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं| उन्हें अभी भी सरकार के तरफ से कोई सहायता नही मिली है, जबकि वे यह सूचना अधिकारियों को दे चुके हैं| संपर्क नम्बर@9479105573.(183807) MS