झंडा तिरंगा तीन रंगों का...देशभक्ति गीत-

गोलू और निर्मला जिला-रीवा मध्यप्रदेश से एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
झंडा तिरंगा तीन रंगों का, अम्बर तक लहराए-
अम्बर तक लहराए-
युग युग से मै बहती नदिया अम्बर तक लहराए...

Posted on: Feb 28, 2017. Tags: Golu Nirmala

मुँह सी के अब जी ना पाऊँगी, जरा सबसे ये कह दो...

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से निर्मला साहूजी महिला सशक्तिकरण पर एक कविता प्रस्तुत कर रही हैं:
मुँह सी के अब जी ना पाऊँगी-
जरा सबसे ये कह दो-
बाबा कहें, बिटिया पढ़ने न जाना-
अपना मैं ज्ञान बढ़ाउंगी-
जरा सबसे ये कह दो...
अम्मा कहें, बिटिया शीष झुकाना-
सिर को मैं ऊँचा उठाउंगी-
जरा सबसे ये कह दो-
भाई कहे, बहना चौखट न लांघना-
अब ना गुलामी सह पाऊँगी-
जरा सबसे ये कह दो-
दुनियां कहे, मुनियाँ मन की ना करना-
अपने मैं सपने सजाऊँगी-
जरा सबसे ये कह दो-
मुँह सी के अब जी न पाऊँगी-
जरा सब से ये कह दो !

Posted on: Dec 16, 2014. Tags: Nirmala Sahu SONG VICTIMS REGISTER

स्वावलंबी गाँव करो, गाँव विकास करो...संगठन गीत

स्वावलंबी गाँव करो, गाँव विकास करो
जनता ने तुमको नेता बनाया
क्या-क्या किया, तुमसे आस लगाया
उनकी अभिलाषा पूरी करो
स्वावलंबी गाँव करो, गाँव विकास करो
चुनकर आई अपनी बहना
हक़ है तुम्हारा बैठक में रहना
मिलजुलकर काम करो
स्वावलंबी गाँव करो, गाँव विकास करो
पानी लाती दूर से कितना
उनके दु:खों को, समझो तुम बहना
नल-जल लागू करो
स्वावलंबी गाँव करो, गाँव विकास करो
गाँव में पक्की सड़कें बनाओ
सडकों पर बिजली के खम्भे लगाओ
घर-घर प्रकाश करो
स्वावलंबी गाँव करो, गाँव विकास करो

Posted on: May 04, 2014. Tags: Nirmala Sahu

अरे सब महिला मिलि होली मनाइ लिहे...बघेलखंडी होली गीत

पार लगाइ दिहे नइया हे
जग में पार लगाइ दिहे नइया
काहेन की तोरी नइया बनी है -2
अरे सोनेन की मोरी नैया बनी है
सोनेन की मोरी नइया हो
अरे सब महिला मिलि होली मनाइ लिहे
सब महिला मिलि होली हो ....
अच्छे रंग -अबीर लगाइ दिहे -2
अरे पार लगाइ दिहे नइया
जग में पार लगाइ दिहे नइया हो.…

Posted on: Mar 18, 2014. Tags: Nirmala Rewa

गलियन गलियन फिरै भवरबै ये जग किसका है...बघेलखंडी विवाह गीत

निर्मलाजी बहिनी दरबार डभौरा जिला रीवा मप्र से क्षेत्रीय बघेलखंडी भाषा में विवाह गीत सुना रही है –
गलियन गलियन फिरै भवरबै ये जग किसका है
इयै जग पुरैन लगैए हो...
इयै जग रोपिन हो ,पापा फालाने राम
इयै जग पुरैन लगैए हो …

Posted on: Feb 15, 2014. Tags: Nirmala Rewa

« View Newer Reports

View Older Reports »

Recording a report on CGNet Swara

Search Reports »


YouTube Channel




Supported By »


Environics Trust
Gates Foundation
Hivos
International Center for Journalists
IPS Media Foundation
MacArthur Foundation
Sitara
UN Democracy Fund


Android App »


Click to Download


Gondi Manak Shabdkosh App »


Click to Download