हमारे गाँव का हैण्डपंप खराब हैं, पानी की समस्या है बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-कजुवाकला, पोस्ट-कजुवाकला, तहसील-गूढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुशवाह बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 13 में हैण्डपंप ख़राब है, जिसके वजह से गाँव के लोगो को बहुत ही पानी की समस्या हो रही है, इसके लिए सीएम हेल्पलाइन में 3 फरवरी 2021 में शिकायत भी किये थे, शिकायत नम्बर 24137401 हैं, पर कोई समस्या का निराकरण नही हुआ, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को मदद की अपील कर रहें हैं, कि सम्पर्क नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें| कोड नम्बर 07662 कलेक्टर लैंडलाइन नम्बर @241635,कमिश्नर लैंडलाइन नम्बर @241888. सम्पर्क नम्बर @7024467792.
Posted on: Dec 17, 2021. Tags: MP REWA VIJAY KUMAR KUSHWAHA WATER PROBLEM
कबर समये मोर बैरी नैना मा...लोक गीत
ग्राम-डीमरागढ़, जिला-जांगीरचांपा (छत्तीसगढ़) से जीवन कुशवाह लोक गीत सुना रहें है,
कबर समये मोर बैरी नैना मा-
झुलत ते राइथे तोर चेहरा हा-
अरे झुलत राइथे तोर चेहरा हा-
येदे हिरदे के येना मा-
कबर समये मोर बैरी नैना मा...
Posted on: Aug 08, 2021. Tags: JIVAN KUSHWAHA DIMRAGARH JILA JANGIRCHANPA CHHATISGARH
स्वास्थ्य स्वर: आव (पेचिश) का घरेलू उपचार-
ग्राम पंचायत-राजापुर जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनिज कुशवाहा आव का घरेलु उपचार बात रहे हैं, लक्षण बार बात शौच जाना, पेट दर्द करना, खून जाना| पप्रयोग 3 इंज जामुन पेड़ कि छाल, 3 इंज आम पेड़ कि छाल, 3 इंज छहुला पेड़ कि छाल, 3 इंज कोहवा पेड़ कि छाल, 3 इंज आंवला पेड़ कि छाल, 3 इंज नींम पेड़ कि छाल, 3 तुलसी पत्ते, इस सबको कूट पिस कर के रस निकाल ले, और सुबह शाम खाली पेट में सेवन करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7415788710,
Posted on: Jul 16, 2021. Tags: HELTH MOHAN KUSHWAHA MP NEWADI
कर लो हरि का भजन धीरे-धीरे...भजन-
ग्राम-मटियालम,जिला-कुशीनगर (उत्तरप्रदेश) से सुकई कुसवाहा एक भजन सुना रहे हैं:
चली जा रही है उमर धीरे-धीरे-
पल ये आठों पहर धीरे-धीरे-
कर लो हरि का भजन धीरे-धीरे-
बचपन भी आये जवानी भी आये-
बुढ़ापे का आया असर धीरे-धीरे...(AR)
Posted on: Mar 02, 2021. Tags: KUSHINAGAR SUKAI KUSHWAHA UP BHJAN
शौचालय की समस्या है, शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें
ग्राम-बरेतीकला, पोस्ट-चंदवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से दयासागर कुशवाह बता रहे है कि वे 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित है और उनके गाँव में जो भी सरकारी योजनायें आती है सरपंच सचिव के मिलीभगत होने के कारण लोगो तक पहुँच नहीं पाती है | जबकि उनके गाँव में 4000-5000 की आबादी वाला गाँव है और बहुत ही कम लोगो के यहाँ शौचालय बना है | इनके पास शुरू से ही शौचालय नहीं बना है | उसके लिए उन्होंने सीएम् हेल्पलाइन में 5-6 बार शिकायत किये थे तो कुछ भी बहाने बनाकर टाल देते है | उसके बाद 2016 में रीवा कलेक्टर के पास भी शिकायत किये थे तब भी कुछ नहीं हुआ उसके बाद सरपंच सचिव के पास पंचायत में बोले तो बन जायेगा बोलते है लेकिन आज तक नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7489853324, सचिव का नम्बर@9131375269, तहसीलदार@9993444875.