पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सली संगठन में काम किए, 2014 में आत्मसमर्पण किए...
ग्राम पंचायत फरसगांव, ब्लाक फरसगांव, जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुकलु राम नेताम जी बता रहे हैं पहले नक्सली संगठन में काम करते थे। डर के कारण उस संगठन में शामिल हुए थे। उस समय नक्सलियों से बहुत दबाव था घर में आके खाना खाया करते थे। फिर उन्हें दोनो तरफ से डर हुआ। पुलिस और नक्सली से। गांव फिर उन्होंने भाग गए थे 11 साल रायपुर में थे। उनके परिवार वाले गांव में ही थे। उनके वजह से घर में परेशान किए। नक्सली और पुलिस का बात नहीं मानने से दोनों तरफ से बहुत दबाव था। दोनों तरफ से मरने की धमकी दिए। रायपुर से आने के बाद 2014 डोंगरगांव में आत्मसंपर्ण हुआ और विश्वास दिलाए अब कुछ नहीं होगा कर के फिर अभी फरसगांव में रह रहे हैं। सरकार के तरफ से उन्हें 5 हजार रूपए मिला था। परिवार में 4 लोग रहते हैं। अभी उतना दिक्कत नहीं हैं परंतु डर बना रहता है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7725027532.
Posted on: May 20, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में नक्सली लोग आके परेशान करते थे...
साधुराम मांडवी ग्राम पंचायत-छिंदबेड़ा, ब्लाक लंजोड़ा जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में नक्सली लोग आके परेशान करते थे। अभी गांव में कोई परेशानी नहीं है। गांव में मजदूरी करते हैं। परिवार में चार लोग हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305987362.
Posted on: Mar 21, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM PHARASGAON VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलीयों ने मारने की धमकी दे रहे थे, पुलिस विभाग में रसोइया का काम करता हैं ब
ग्राम-दोर्नाकोट, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से पुनउराम सलाम जी बता रहे हैं कि मैं पुलिस विभाग में रसोइया का काम करता था| यह कार्य नक्सलियों को पंसद नहीं आई और उन्होंने धमकी के साथ मार-पिट करना शुरू कर दिए इस कारण पुनउराम जी ने अपने मूल गाँव को छोड़कर अन्यत्र बस गये|सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं में 15000 ही मिला और ज्यादा कुछ नहीं मिल पाई है| संपर्क नम्बर@9479208151, CEO@9490957735 कलेक्टर@9425205669
Posted on: Feb 07, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: रिश्तेदार को मुखबीर बता कर मारने की धमकी दी, 2015 से नारायणपुर में रह रहे हैं...
दिनेश कुमार यादव, जो की 2015 से नक्सल हिंसा से पलायन कर नारायणपुर के गुडरीपारा में रहते हैं, बताते हैं कि माओवादी उनके पिता को मारना चाहते हैं। उनका गाँव किलम, ग्राम पंचायत कडेनार, ब्लॉक कोंडागांव, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़ में है। उनके बड़े पापा का परिवार गांव छोड़ कर उनके बेटे की पढ़ाई के लिए शहर या गए थे, जिस कारण नक्सली उन्हें मुखबीर समझते हैं। उनसे बदला लेने के लिए, माओवादियों ने दिनेश के पिता को मारने की धमकी दी। उनकी गांव में 45 एकड़ जमीन थे, लगभग 100 मवेशी थे व 30-40 बकरियाँ थीं। वो सब कुछ छोड़ कर उनके परिवार को भाग कर नारायणपुर आना पड़ा। उनके पिता रोजी मजदूरी करते हैं। उन्हें सरकार से रु. 10,000 सहायता राशि मिली थी, लेकिन उसके अलावा उन्हें और कोई मदद नहीं मिली है। वे अभी नारायणपुर के बंगलापारा में सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं। संपर्क नंबर@6381489052
Posted on: Nov 22, 2021. Tags: CG DINESH YADAV GUDRIPARA KADENAR KONDAGAON MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER
दुकानो में सामानों के दाम बहोत बढ़ा दिया गया है, सही दम पर सामान नहीं मिलते...
ग्राम पंचायत-जोड़ेंगा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुंदर नाग बता रहे हैं, दुकान में लॉक डाउन के समय सामानों के दाम बहोत बढ़ा दिये गये हैं, सही दाम पर सामान नहीं मिल रहा है| क्या वजह की सामानों के दाम बढ़ा दिये गये हैं, इस पर निरिक्षण कराकर कारवाही कराने में मदद करें, जिससे लोगो को उचित मूल्य पर चीजें मिल सकें| संपर्क नंबर@9340881053. (188290)