स्वास्थ्य स्वर : सुगर, मधुमेह, रोगों का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सुगर मधुमेह, रोगों का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जामुन की गुठली 100 ग्राम, करेला 100 ग्राम, मैथी 100 ग्राम, निम की पत्ती 100 ग्राम, बेल पत्ती इन सबको साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना कर सुरक्षित रखें.
मात्रा – 1 चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में 2 बार खाली पेट में सेवन करें.
परहेज:- मीठी चीजों से बचें चावल आलू न करे. मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम एंव नशा ना करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Nov 25, 2019. Tags: HD GADHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दाद, खाज, खुजली के घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गांधी दाद, खाज, खुजली होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं. विधि इस प्रकार है:- कपूर-10 ग्राम, गंधक-5 ग्राम, बहुत कम मात्रा में मिट्टी तेल मिलाकर सभी सामग्री को मिला लेंवे, मलहम जैसे बन जाने के बाद, सुबह शाम दाद, खुजली वाले जगह पर दिन में दो बार लगाये. परहेज:- चना, मटर, मसूर दाल, उड़द दाल, बैंगन, मछली, गुड़, सेमी इनका उपयोग नहीं करे. मिर्च मसाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे. ध्यान रहे:- नीम के पत्ते उबालकर खुजली वाले स्थान को धोकर मलहम लगाये. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. एच.डी.गाँधी@9111061399.
Posted on: Oct 21, 2019. Tags: HAELTH HD GADHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शक्ति वर्धक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| सफ़ेद मुसली 250 ग्राम, सतावर 250 ग्राम, सेमल मुसली 250 ग्राम, सौफ 250 ग्राम, कोंच के बीज 250 ग्राम, मिश्री 250 ग्राम सभी को लेकर चूर्ण बना ले| एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार सेवन करे करें| दूध के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 06, 2019. Tags: CG HD GADHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सफलता क्या है ?
सफलता क्या है ? 4 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने कपड़ों को गीला नहीं करते। 8 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने घर वापिस आने का रास्ता जानते है। 12 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने अच्छे मित्र बना सकते है। 18 वर्ष की उम्र में मदिरा और सिगरेट से दूर रह पाना सफलता है। 25 वर्ष की उम्र तक नौकरी पाना सफलता है। 30 वर्ष की उम्र में एक पारिवारिक व्यक्ति बन जाना सफलता है। 35 वर्ष की उम्र में आपने कुछ जमापूंजी बनाना सीख लिया ये सफलता है। 45 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपना युवावस्था बरकरार रख पाते हैं। 55 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करने में सक्षम हैं। 65 वर्ष की आयु में सफलता है निरोगी रहना। 70 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप आत्मनिर्भर हैं किसी पर बोझ नहीं। 75 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने पुराने मित्रों से रिश्ता कायम रखे हैं। 80 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आपको अपने घर वापिस आने का रास्ता पता है। और 85 वर्ष की उम्र में फिर सफलता ये है कि आप अपने कपड़ों को गीला नहीं करते।
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: CG HD GADHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कोलेस्ट्रॉल कम करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कोलेस्ट्रॉल कम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| दाल चीनी का चूर्ण एक चम्मच, शहद 3 चम्मच, चाय का उबला पानी 6 चम्मच सभी को मिलाकर घोल बना लें| दिन में तीन बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| दवा का सेवन करने के बाद एक घंटे तक कुछ सेवन न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.