जय गणेश जय गणेश देवा...गीत
जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा
एकदंत दयावन्त चार भुजा धारी मस्तक सिंदूर सोहे मूसे की सवारी
पान चढ़े पूल चढ़े और चढ़े मेवा लडुअन का भोग लगे संत करे सेवा
दिनन की लाज रखो शंबू सुतवारी कामना को पूरा करो जग बलिहारी
जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा
संपर्क नंबर@9171178251.
Posted on: Sep 25, 2022. Tags: GANESHA LARD SONG
ये गणपति देवा चढ़ावा लड्डू मेवा...भजन गीत
जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ से शुभम एक गणपति गणेश चतुर्थी का एक भजन सुना रहे हैं
ये गणपति देवा चढ़ावा लड्डू मेवा,
अब देवा वरदान मोला गा जियत भर करते तोर सेवा,
पहली पूजा तोर होते जगत के स्वामी,
ज्ञान दे वरदान मोला दे दा आके पानी....
Posted on: Sep 07, 2022. Tags: BHAJAN CG CHATURTHI GANESH KORBA SONG
1 माह से पानी की समस्या है, हैण्डपंप से पर्याप्त पानी नहीं निकलता है-
ग्राम पंचायत-खटोला, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से गणेश यादव बता रहे हैं, उनके गांव के स्कूल में एक हैण्डपंप ख़राब हो गया है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, 1 महीने से ये समस्या हो रही है, इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किये है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7440271520.
Posted on: Aug 20, 2021. Tags: GANESH YADAV MANDALA MP PROBLEM WATER
Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मजदूरी भुगतान मिल गया है...
ग्राम पंचायत-केसरपाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गणेश कुमार बघेल बता रहे है की मनरेगा में का किये थे उसका पैसा नही मिल रहा था, कई बार उन्होंने शिकायत भी कियें थे| लेकिन नही मिल रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से पेमेंट हो गया| अभी वे लोग खुश है| संपर्क@7587351519.
Posted on: Jun 29, 2021. Tags: BASTAR CG GANESH BAGHEL IMPACT
6 महिना से वेतन नही मिला हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम-केसरपाल, ब्लॉक-बस्तर, तहसील-बस्तर, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से गणेश कुमार बघेल जी बता रहे है कि मै प्राथमिक शाला उसरीगुडा में स्वीपर के पद पर 2017 में नियुक्ति होकर वर्तमान में कार्य कर रहा हूँ अन्सकलिन स्कूल सफाई कर्मचारी को एक दिवस में 2 घंटे (10 बजे से 12बजे तक) कार्य लिया जाता है, तब भी पिछले 6महीने से अब तक वेतन पर रोक लगा दिए है, जिसका मानदेय वेतन 1700 से 2000 दिया जा रहा था, खंड शिक्षा अधिकारी से बात करने पर बोलते है कि इस कोरोना काल में आप लोगों ने काम नही किये हो तो आप लोगों को पेमेंट नही दिया जायेगा| उसका कहना है कि कोविड-19 बस्तर में नही बल्कि पूरे विश्व में है, तो हम छोटे कर्कोमचारियों का ही वेतन क्यों रुका हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिये गये संबंधित अधिकारियो का नम्बर से बात करके वेतन दिलाने में मदद करे| कलेक्टर@8458956694, DO@9406077115 ,संपर्क@6261014258. (180955) R.M