आंध्रा से झारखंड के 30 मज़दूर छत्तीसगढ़ बॉर्डर पैदल पहुंचे हैं इनको घर पहुँचाने में कृपया मदद कीजिए..
आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ बोर्डर से डाक्टर एस.के हनीफ जी बता रहे हैं कि धर्मदेव राम इनके साथ तीस लोग हैं आंध्रप्रदेश ,ईस्ट गोदावरी जिला में काम करने के लिए गए थे लॉक डाउन के कारण इनको काम नहीं मिला | वे लोग बहुत भूखे प्यासे हैं वे लोग आंध्रा और छत्तीसगढ़ बोर्डर पैदल पहुंचे हैं | इनको झारखंड सरकार से मदद देने के लिए सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं | संपर्क नंबर @6202613253. (166585)