एस.डी.एम द्वारा बजरमुँड़ा में प्रभावित किसानों की ब्याज राशि की कटौती करते हुए लगभग 40 करोड़ रुपये जो
ग्राम पंचायत-बजरमुंडा, तहसील-गर्गोड़ा, जिला रायगढ़ (छतीसगढ़) राजेंद्र गुप्ता जी बताते है, यह रायगढ़ के आदिवासी बहुल एरिया है और यहाँ अडानी कंपनी का कोयला खनिज केंद्र है इसे एस.डी.एम द्वारा बजरमुँड़ा में प्रभावित किसानों की ब्याज राशि की कटौती करते हुए लगभग 40 करोड़ रुपये जोड़ा है|मुख्यमंत्री जी@9425236333, कलेक्टर@8458 84000, एस.डी.एम@9425584600, 6264903450.
Posted on: Sep 23, 2022. Tags: CG COL GARGODA MINE PROBLEM RAIGHAR RAJENDRA GUPTA
गांव के किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं, टीआई ने किया मना, कृपया मदद की अपील-
भोपालपट्टनम (बीजापुर) से अफजल खान जी सीजी नेट के श्रोताओं को अपनी गाँव की समस्या बता रहे हैं इनका कहना है की गाँव मे एक व्यक्ति हैं जगदीश निष्ठुरी जी इन्होंने कपास की खेती की थी| गाँव के आसपास कहीं इसकी खरीदी नहीं होती है| इसलिए कपास को बेचने के लिए गाँव से दूर तेलंगाना ले जाना पड़ता है| परंतु अब समस्या ये है कि किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं| भोपालपट्टनम के टीआई के द्वारा फसल को बाहर बेचने से मना कर थाने में खड़ा किया गया| फसल की आमदनी किसान को मिले| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्याओं का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित@7587721624, थाना@9479194917.
Posted on: Sep 12, 2022. Tags: AFJAL KHAN BHOPALPATTNAM BIJAPUR CG COOTTON PROBLEM SELLING
गाँव में बन रहे शेड में गाय बैलों को रखा जायेगा, जो गोबर होगा उससे केचुआ खाद बनाया जायेगा...
ग्राम-छोटेकवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजू के साथ गिन्ताराम नाग बता रहे है कि उनके गाँव में 2019 से सरकार की मदद गाय के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है उसमे पूरे गाँव के गाय बैलो का रखा जायेगा और उसमे लगभग 500 गाय बैल रखे जा सकेंगे, उनको वहां चारा दाना पानी भी दिया जायेगा और उनसे जो गोबर होगा उससे केचुआ खाद बनाया जायेगा | ये सब जनपद पंचायत सीईओ की मदद से हो रहा है | उसके लिए सीईओ साहब को वे धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@7999093497.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BASTAR CG COW JAGDALPUR SHED
बकाया राशि को रोक दिए हैं, पैसे की मांग कर रहे हैं, कृपया मदद करें-
झांसी उत्तरप्रदेस से जितेंद्र गुप्ता जी बता रहे है| इनका कहना है कि ये संदेश महानिदेशक शिक्षाविध श्रीमान विजयकरण आनंद जी तक पहुच जाए| ये ईमानदार व न्यायप्रिय व्यक्ति हैं| जितेंद्र जी नई शिक्षा विधि के अविस्कारक, आक्सीजन का सही नामकरण करने वाले व्यक्ति हैं|आज वे वित्त लेखा विभाग के भ्रष्टाचार के शिकार हो गए हैं और अपने बकाया राशि को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं| इनके 8.50 लाख रुपये बकाया है |इस राशि को झांसी जिले के लेखाधिकारी सचिन दीक्षित जी बकाया राशि को पिछले 2 वर्षों से रोके हुए हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं|इस समय इनको अपने अविस्कार को आगे बड़ाना था पर अब दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं| पीड़ित संपर्क नंबर@9005515450, कमिश्नर अजय शंकर पण्डेय@9454417501.
Posted on: Aug 02, 2022. Tags: CORRUPTION JHANSI PROBLEM UP
हमारा कोई भाई नहीं होने के कारण हमारे परिवार वाले घर से भगा रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल 02 गुडियापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमली बता रहे हैं उनके भैया लोग बोल रहे है कुमली को जमीन नहीं देंगे| अगल-अलग घर में रहते हैं| और वे लोग चार बहनें हैं भाई नहीं होने के कारण उन्हें घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं| उनका कहना हैं माँ पापा के खत्म होने के बाद उनका रहना मुश्किल होगा| दो बहनें अपने चाचा जी के घर रहने की तय किये हैं | और उन्हें की मदद भी नहीं कर रहे हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के उनकी मदद करें| अधिक जानकारी के लिए सरपंच@9479208029, CEO@9406016762,संपर्क नंबर@9329768958.