चेक दिया गया था, लेकिन सम्बंधित खाते में पैसे नहीं है, क्या कार्यवाही करें, कृपया जानकारी दें...
ग्राम-बोडतरा, जिला-जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) से रविन्द्र कुमार साहू सीजीनेट के साथियों से जानकारी चाह रहे हैं, वे नेत्रहीन हैं और कोतमा, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश में लॉकडाउन में फंसे हैं | उन्हें किसी व्यक्ति के द्वारा बैंक से पैसे निकालने हेतु चेक दिया गया था | उन्होंने चेक बैंक में जमा भी किया लेकिन जिस व्यक्ति द्वारा चेक दिया गया था, उसके खाते में रकम ही नहीं थी| सामने वाले के द्वारा ठगी की गई है| ऐसे व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्यवाही की जा सकती है, इस विषय में रविन्द्र कुमार सीजीनेट के साथियों से सुझाव मांग रहे हैं| कृपया जानकार व्यक्ति मदद करें: संपर्क करें- रविन्द्र कुमार साहू@6269358757. (169846) NP