पुणे : मैं कम्पनी में काम करती हूँ, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
लक्ष्मी आशीष काकडे बता रही है कि वो अमरावती जिले की रहने वाले है, अभी वो सनतवाडी तालुका-सिरुल, जिला-पुणे में रह रही है | कम्पनी में काम करने गई थी लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है | किराये के मकान में रहती है | उनके पास खाने को राशन नहीं है | किराये के लिए पैसे भी नहीं है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रही है कि राशन की व्यवस्था कराई जाए : संपर्क नम्बर@7620144440.
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LAXMI ASHISH KAKDE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे है, राशन नहीं है कृपया मदद करें...
आशीष कुमार आजमगढ़ के रहने वाले है काम करने कम्पनी फेस 2 नयागाँव नोएडा में आये है 2 साल से वहीँ रह रहे है लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है | उनके पास राशन नहीं है खाने की बहुत दिक्कत होती है | इसलिए सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है कि उनके लिए राशन और खाने की व्यवस्था कराई जाए | संपर्क नम्बर@7291077505. (166410)
Posted on: May 06, 2020. Tags: ASHISH KUMAR CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
बोर लाइन गाँव तक नहीं आने से लोगो पीने का पानी नहीं मिलता...
बउसर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष कुमार गुप्ता बता रहे हैं, उनके गाँव में पानी की समस्या है, इलाके में फाटक तक लाइन आई है लेकिन गाँव तक नहीं पहुंची है, जिसके कारण लोगो को पानी नहीं मिल पाता है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी लाईन गाँव तक कराने में मदद करें जिससे लगो को पीने का पानी मिल सके : PHE@7047603066. संपर्क नंबर@8827371266.
Posted on: Feb 10, 2020. Tags: ASHISH GUPTA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हमारा गरीबी रेखा राशन कार्ड नहीं बन रहा था, सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद बन गया-
ग्राम-बम्हनी गड़िहा, पोस्ट-जदुआ, तहसील-सिमरिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष बहेलिया बता रहे हैं| उनका गरीबी रेखा राशन कार्ड नहीं बन पा रहा था| जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट स्वर में एक साल पहले रिकॉर्ड कराया था| जिसके बाद जनवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की : आशीष बहेलिया@7999736006.
Posted on: Apr 23, 2019. Tags: ASHISH BAHELIA IMPACT STORY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा था, सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मिलने लगा है-
ग्राम-बम्हनी गड़िहा, पोस्ट-जदुआ, तहसील-सिमरिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष बहेलिया बता रहे हैं| वे विकलांग है| आंखों से नहीं देख सकते| उनको पेंशन नहीं मिल रहा था| अपनी समस्या को लेकर उन्होंने सरपंच, सचिव और संबंधित विभागो में आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में जनवरी 2018 में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद मई 2018 में विकलांग मिलने लगा| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| आशीष बहेलिया@7999736006.