आई हैं हम सब बहनें, महिला दिवस मनाने ...
आई है रे आई है, आई है रे आई है
आई हैं हम सब बहनें , महिला दिवस मनाने
आठ मार्च मनाने हो अपना दिन मनाने
अरे आई है रे ````````
खाएंगे आज हम कसमें
मांगेंगे हक़ हम अपने
मांगेंगे हक़ हम अपने
लड़के लेंगे हक़ हम अपने
अरे आई है…………
जान ली है उनकी बातें
जो हमको हैं बहकाते
जो हमको हैं बहकाते
और आपस में लड़ाते
अरे आई है..........
कर लेंगे अब हम एका
और नाश करें जुर्मों का
नाश करें जुर्मों का
बेड़ा पार करें बहनों का
अरे आई है ………।
नाचेंगे हम आज मिलकर
गाएंगे हम आज मिलकर
गाएंगे हम आज मिलकर
धूम मचाएंगे मिलकर
आई है रे आई है, आई है रे आई है
आई हैं हम सब बहनें , महिला दिवस मनाने
आठ मार्च मनाने हो अपना दिन मनाने
अरे आई है ……।