आहा हे हाय तिरंगा सब लहराना यार...आदिवासी करमा गीत
आहा हे हाय तिरंगा सब लहराना यार
अरे मिलजुल कर एक साथ तिरंगा सब लहराना रे
26 तारीख आज दिनाका देश हुआ था लागू
इसी याद में हम फहराये सब जनता फिर जागो
तीन रंग का बना तिरंगा लाल हरा सफ़ेद भइया
जिसके नीचे बापू बैठे नही रह गया कोई भेद
लहर लहर लहराए झंडा देश भर मा छाए,भैया देश भर में फहरे
गांव गांव हर कोने कोने गांधी की जय बोले, तिरंगा सब लहराना रे