स्वास्थ्य स्वर : कब्ज का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अमलतास जिसे झगडुवा और धनबहार के नाम से भी जाना जाता है| इनके फूलो को लेकर एक कांच के बर्तन में परत बनाकर रखें, पहले फूल फिर शक्कर रखें, इस तरह के कई परत बनाकर रखें| जब दोनों मिक्स हो जाये तब एक चम्मच चासनी और गुलकंद का सेवन करें, भोजन के बाद दिन में दो बार सेवन करना है| लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें: एच डी गांधी@9111061399.