आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई...एक गीत
आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई ...2
जागरूकता की बातें हमें आके बताई ,
आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई ...2
आयरन की गोली खाना ,
टिका भी लगवाना ....2
समय पर आके जाँच करवाना !!
आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई ...2
जच्चा बच्चा कार्ड एएनएम से बनवाना ...2
धात्री माता को बात बतलाई !!
आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई ...2
शिशु मृत्यु दर को कम जो है करना ...2
संस्थागत प्रसव हो ,बात बतलाई !!
आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई ...2
दो बच्चों तक मातृत्व लाभ ,
रूपए 500 मिलेंगे ...2
बी पी एल धारियों को आकर बताई !!
आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई ...2
संस्थागत प्रसव हो तो ,
रूपए 1200 मिलेंगे ...2
ममता वाहन की बात बतलाई !!
आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई ...2
बड़ती आबादी खतरे की है घंटी ...2
बंध्याकरण की बात बतलाई !!
आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई ...2
जनता की जागरूकता से मृत्यु दर में कमी आई ...2
सरकारी सर्वे पड़ कर सुनाई !!
आवो मेरी बहनों सहिया दीदी आई ...2
राधू राई