फर्जी सील बनाकर सचिव कर रहा है मनमानी, अधिकारी ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करें
ग्राम-लावाहोरी, पंचायत-खजरा, जनपद-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से श्याम बाई बता रही हैं| वे सरपंच हैं| उनका कहना है| सचिव पंचायत कार्यालय में नहीं बैठता, सरपंच का सील बनाकर, सरपंच के बिना जानकारी के सारे काम कर रहा है| योजनओं का जो काम होता है| उसका लेवर पेमेंट, सीमेंट आदि उपलब्ध नहीं करता है| योजना के पैसे का गबन कर जाता है| उस सचिव से ग्रामवासी परेशान हैं| सरपंच द्वारा SDM , CEO के पास आवेदन दिया गया, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDM@9977922052, CEO@7879378578, जिला CEO@7999354314, भारतपुर CEO@9165598266. संपर्क नंबर@6269969554.