अधूरा ज्ञान हानिकारक होता है...कहानी-
एक बार एक हिंदू और एक अंग्रेज मिले| दोनों ने आपस में बातें की| तभी अंग्रेज ने कहा तुम मुझे हिंदी सिखा दोगे ? हिंदू बोला जरुर सिखा देंगे| तब हिंदू ने अंगेज को तीन बातें सिखाई “मैंने किया, मनोरंजन के लिये, बड़ा मजा आयेगा ” उसी समय किसी का खून हो जाता है| और पुलिस उसे पकड़ लेती हैं| और पूछती है| खून किसने किया ? वह जवाब देता है, मैंने किया| क्यों किया ? बोलने पर कहता है मनोरंजन के लिये| चलो जेल में बोलने पर कहता है, बड़ा मजा आयेगा, बड़ा मजा आयेगा| आगे पूछने पर वह जवाब नहीं दे पाया| तब सब समझ गये| किसी ने इसे बेवकूफ बनाया है| अपराधी कोई और है|