8 मार्च 2019 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं और संदेश...
जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए संदेश दे रहे हैं| आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं| सन 1911 में जब महिलाएं फैक्ट्रियों में काम करती थी, उनके प्रति लोगो के कई तरह के भाव होते थे, तब उन्होंने यूनियन बनाई और अपने अधिकारों के लिये आवाज उठाया| 8 मार्च से 1911 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया गया| आज महिला सशक्तिकरण के लिये कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं| महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं| घर के कार्यों से लेकर देश की रक्षा तक सभी कार्यों में महिलाओं का योगदान है|